फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिणाम घोषित होने के बाद दाखिले को लेकर विद्यार्थी पहुंचने लगे

विज्ञापन
फोटो नंबर-20कॉलेज में दा​खिला संबं​धी जानकारी लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद राजकीय महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ बढ़ने लगी है। दाखिले 31 मई आवेदन की अंतिम तिथि है जबकि पहली मेरिट सूची 10 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि इस वर्ष स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया सात मई से शुरू कर दी गई थी लेकिन 12वीं का परिणाम घोषित नहीं होने के कारण विद्यार्थी नहीं पहुंच रहे थे।
अब परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों ने कॉलेजों का रुख करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में कंप्यूटर लैब और स्टाफ की विशेष व्यवस्था की गई है जहां आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाने में सहायता प्रदान की जाएगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। पहली मेरिट सूची 10 जून तथा दूसरी मेरिट सूची 16 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे।
जिले के 14 सरकारी कॉलेजों में कला, वाणिज्य, विज्ञान, कंप्यूटर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित करीब 10 हजार 420 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें पीजी कॉलेज नारनौल में सबसे अधिक 1540 सीटें तथा महिला महाविद्यालय नारनौल में 1200 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें