फोटाे संख्या:51- नॉर्थ इंडिया रिसर्च कन्वैन्शन में प्रतिभागिता कर लौटी टीम विश्वविद्यालय कुलपति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के व्यावसायिक और कौशल विकास विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे बीवाॅक औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन और बीवाॅक बायोमेडिकल साइंस की टीम ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय नाॅर्थ इंडिया रिसर्च कन्वेंशन में प्रथम स्थान हासिल किया है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करेगी। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ लोग लर्निंग के अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने कहा कि विभाग के विद्यार्थी शोध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने टीम मेंटर्स डाॅ. ऋचा एवं डाॅ. सुनील कुमार को बधाई देते हुए इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बता दें कि आयोजन में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के डाॅ. सुनील कुमार, मनस्वी और गुनगुन की टीम ने अपशिष्ट प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों को अपने शोध के माध्यम से प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियाज विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय नाॅर्थ इंडिया रिसर्च कन्वेंशन में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित उत्तर भारत के अनेक विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा सर्वप्रथम पोस्टर प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात शोध प्रस्तुति के बाद विशेषज्ञों की ओर से अंतिम मूल्यांकन किया गया।