फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 14 केंद्रों पर 708 विद्यार्थियों ने दी समाजशास्त्र परीक्षा

विज्ञापन
फोटो संख्या:74पीएम श्री राजकीय  कन्या ​वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र  के बाहर तैनात 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में 14 केंद्रों पर शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं चार टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा तीन घंटे की बजाय दो घंटे में समाप्त हो गई और सभी विद्यार्थी परीक्षा देकर केंद्रों से निकल गए। परीक्षा में जिले के 708 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

केंद्रों पर पुलिस बल भी शुक्रवार को कम रहा। परीक्षा यथावत दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई। इसके बाद दो घंटे तक चली। हालांकि अन्य परीक्षाएं तीन घंटे तक चलती हैं लेकिन शुक्रवार को विद्यार्थियों ने एक घंटे पहले ही परीक्षा समाप्त कर दी।
बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विद्यार्थियों की संख्या कम रही और सभी केंद्रों पर कम समय में ही परीक्षा संपन्न हो गई। इस दौरान किसी प्रकार की यूएमसी आदि नहीं बनी। बोर्ड समेत चार उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें