फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ को किया गया सम्मानित

Tue, 20 May 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21बीकेएन कॉलेज में स्टाफ सदस्यों को सम्मानित करते प्राचार्य अनिल यादव। स्रोत-संस
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकि कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न ब्रांचों के टॉपर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए और स्टाफ सदस्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। वहीं स्टाफ सदस्यों को विशेष स्मृति चिह्न प्रदान किए। प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि विद्यार्थी और स्टाफ सबसे बड़ी ताकत हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मेहनत और स्टाफ की समर्पित सेवाओं के कारण ही आज हमारा संस्थान प्रदेश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में स्थान बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में नियमित अंतराल पर प्लेसमेंट के तहत अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों को बुलाया जाता है, ताकि पढ़ाई के दौरान ही विद्यार्थियों को बेहतर नौकरी प्राप्त हो सकें। वहीं कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें स्टाफ सदस्यों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें