नारनौल। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए गए साहस और शौर्य के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी के नेतृत्व में कैंडल जलाकर ऑपरेशन सिंदूर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
यात्रा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक निकाली गई। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष यतेंद्र राव भी इस मौके पर मौजूद रहे। भारती सैनी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हथियारों को न केवल ध्वस्त किया बल्कि उसे सीजफायर के लिए मजबूर कर दिया।