फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 23 May 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। ग्रीष्मावकाश की घोषणा के साथ ही राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के बेहतर रखरखाव के लिए बुधवार को स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। विद्यालय के पार्क, कमरों, बरामदों व विद्यालय के बाहर मुख्य सड़क की सफाई की गई। विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों राकेश कुमार डीपी, कश्मीरी निमल, बाबूलाल यादव, संदीप कुमार की देख रेख में पूरे विद्यालय परिसर की सफाई करवाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि विद्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चुनाव बूथ नंबर 54, 55 व 56 बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय के कमरों की छत्तों पर घास फूस की भी सफाई की गई। ग्रीष्म अवकाश के दौरान होने वाली बरसात का पानी कमरों में बरामदों की छतों पर भर जाता है व छतों में नमी आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें