फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने केंद्रीय बजट पर मंथन किया

Mon, 29 Jul 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में केंद्रीय बजट-2024 पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव के मार्ग दर्शन में ऑनलाइन माध्यम से हुई इस वार्ता का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग की ओर से किया गया। विशेषज्ञ वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन व अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अश्विनी कुमार नंदा उपस्थित रहे।
प्रो. नंदा ने अपने संबोधन में केंद्रीय बजट-2024 की मुख्यधारा जैसे विनिर्माण क्षेत्र में नौकरियां, एमएसएमई, महिला कल्याण, नई कराधान व्यवस्था, विदेशी निवेश, राज्य सहायता, शिक्षा, रोजगार सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमनदीप वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट 2024 के विभिन्न पहलुओं और भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 30 से अधिक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने आयोजन में प्रतिभागिता की। अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रो. डॉ. रेणु ने बजट 2024 पर विशेषज्ञ के व्यावहारिक विचारों के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को व्याख्यान को प्रभावी बनाने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें