फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति को सलामी देगी छात्रा काजल

Mon, 18 Dec 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन होने के बाद काजल कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविका काजल का चयन 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बीवॉक बायोमेडिकल साइंस से काजल के चयन पर कहा कि काजल ने अपनी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है व उनके चयन से अन्य स्वयंसेवकों को भी जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

काजल गणतंत्र दिवस परेड में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी देगी। विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए लंबी चयन परीक्षा से गुजरना होता है, जिसके तहत स्वयंसेवक को परेड, शारीरिक कौशल व सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। उन्होंने बताया कि काजल का गणतंत्र दिवस परेड कैंप 24 अक्तूबर से 3 नवंबर 2023 तक मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद, हरियाणा में लिए चयन हुआ था, जिसके बाद उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। काजल ने विश्वविद्यालय में आयोजित हुए रक्तदान शिविर व पौधरोपण जैसे बहुत सारे अभियानों में अहम भागीदारी निभाई है।
प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना हर स्वयंसेवक का सपना होता है। काजल के पिता सत्यवीर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि काजल अपनी परिवार की पहली व्यक्ति है, जिसे कर्त्तव्य पथ पर परेड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और महेंद्रगढ़ से किसी छात्रा का राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयन पहली बार हुआ है। हकेंवि की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा, डॉ. रेणु ने काजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें