दसवीं के स्टूडेंट ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के पास जंगली एरिया में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।मृतक की जेब से बरामद मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल के पास भेजा है।
जानकारी के अनुसार गांव पाली निवासी 17 वर्षीय किनू का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। किनू का शव चुनरी से लटका हुआ था। मृतक के पिता रतिराम ने बताया कि उनके दो लड़के तथा छह लड़की हैं। जिसमें चार लड़कियों की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे रामफल भी शादी हो चुकी है। रामफल पंजाब में बिजली उपकरण की सप्लाई का काम करता है।उनके पास गांव में उनकी दो बेटी तथा एक छोटा बेटा रहता है। बड़ी बेटी मोनू राजकीय महिला कॉलेज में एमए की छात्रा है। छोटी बेटी रेणु आईटीआई की छात्रा है। सबसे छोटा बेटा किनू दसवीं का छात्र है। उसने ओपन बोर्ड के फार्म भर रखे थे। रतिराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम को घर से निकला था।
आकोदा चौकी के एएसआई नरेश ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल के अलावा कुछ बरामद नहीं हुआ। मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।