फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पार्षदों ने नपा की सात जनवरी की बैठक को अदालत में दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी सरकार की सात जनवरी को होने वाली साधारण बैठक को तीन पार्षदों ने अदालत में चुनौती दे दी है। पार्षदों ने अदालत में याचिका दायर कर बैठक को अंसवैधानिक बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। जिसमें अदालत ने छह जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है। पार्षदों ने उपायुक्त जगदीश शर्मा को भी शिकायत देकर बैठक पर रोक लगाने की मांग की। जिस पर उपायुक्त ने नगर पालिका के सचिव को जांच के आदेश दिए हैं। पार्षदों ने कहा उन्हें अभी तक बैठक के एजेंडे की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन

सचिव नवल किशोर ने 31 दिसंबर को 7 जनवरी की बैठक के लिए एजेंडा जारी किया था। इस एजेंडे में 15 में से 11 पार्षदों के नाम शामिल हैं। जिसमें पार्षद अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, कमलेश तायल तथा सुरेंद्र बंटी का नाम नहीं हैं।पार्षद सुुरेंद्र बंटी से निलंबित हैं। शेष तीन पार्षदों का हाईकोर्ट की डबल बेंच में केस चल रहा है। इन तीनों पार्षदों को बैठक में नहीं बुलाए जाने पर तीनों पार्षदों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सिविल जज जूनियर डिविजन ज्योति मेहरा की अदालत इस मामले में 6 जनवरी को सुनवाई करेगी। पार्षदों की पैरवी करते हुए एडवोकेट कर्ण सिंह राठौड ने कहा कि इस तरह से पार्षदों को नहीं बुलाया जाना पूरी तरह से गलत है। तीन पार्षदों की सदस्यता रद्द नहीं हुई है। याचिका में कहा कि यह बैठक असंवैधानिक है। जिस पर रोक लगानी चाहिए। पार्षदों की सदस्यता को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें किस आधार पर बैठक का एजेंडा नहीं भेजा गया। नपा सचिव ने सात जनवरी की बैठक के एजेंडे में कई प्रस्ताव शामिल किए हैं। बता दें कि नगर पालिका की वर्ष 2019 की बैठकों को लेकर भी अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है।
जिस पर आरोप उसी को सौंपी जांच
पार्षद अमित मिश्रा, कमलेश तायल और नरेंद्र खन्ना ने शुक्रवार को उपायुक्त जगदीश शर्मा को शिकायत दी। पार्षदों ने कहा नगरपालिका महेंद्रगढ़ के निर्वाचित पार्षद हैं। उनकी सदस्यता पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नपा चेयरपर्सन एवं सचिव ने मिलीभगत कर तीनों पार्षदों के खिलाफ तानाशाही एवं भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए सात जनवरी को साधारण बैठक का एजेंडा नहीं दिया। तीनों पार्षदों बैठक का एजेंडा भेजकर उनको बैठक का निमंत्रण भेजा जाए अन्यथा बैठक रद्द की जाए। उपायुक्त ने मामले की जांच नगरपालिका सचिव महेंद्रगढ़ को सौंपी हैं।
विज्ञापन

नहीं मिली एजेंडे की कॉपी
बैठक का एजेंडा निकलने के तीन दिन बाद भी पार्षदों को बैठक का एजेंडा नहीं मिला। पार्षद डॉ. तरुण, देवेंद्र सैनी ने बताया कि साधारण बैठक का एजेंडा कम से कम सात दिन पहले मिल जाना चाहिए। उन्हें अभी एजेंडा नहीं मिला। केवल अखबारों के जरिए मीटिंग की सूचना मिली है। पार्षदों ने बताया कि सचिव से भी मिले थे। सचिव ने बताया कि नपा कर्मचारी को एजेंडे की कॉपी दे दी गई है। सभी पार्षदों के घर एजेंडे की प्रति पहुंचाई जाएगी।
नगर पालिका के पार्षदों से शिकायत मिली है। पार्षदों ने बैठक पर रोक लगाने की मांग की थी। इस मामले की जांच मैंने नपा सचिव महेंद्रगढ़ को सौंपी हैं। सोमवार को इस बारे में रिपोर्ट लेंगे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जगदीश शर्मा, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
मैंने कर्मचारी को 31 दिसंबर को ही एजेंडे की कॉपियां पार्षदों को देने के लिए दे दी थी। जिन पार्षदों के पास एजेंडे की कॉपी नहीं पहुंची है वो पहुंच जाएंगी। पार्षदों ने उपायुक्त को क्या शिकायत दी है, इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं, अगर कोई जांच आएगी तो रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को भेज देंगे।
विज्ञापन

- नवल किशोर, सचिव नपा महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें