फोटो संख्या:-55 हकेंवि में विद्यार्थी परिषद के चुनाव में मतदान करते हुए विद्यार्थी---स्रोत हकें
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थी परिषद के चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गए। इस चुनाव में प्रत्येक विभाग से विभागीय प्रतिनिधि का चयन हुआ जो विश्वविद्यालय की नई विद्यार्थी परिषद का गठन करेंगे।
यह चुनाव दो श्रेणियों में आयोजित हुए जिनमें एक वोट के आधार पर और दूसरी विभाग के शिक्षक परिषद की चयन प्रक्रिया के आधार पर नामांकन के रूप में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने परिषद के लिए सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा आयोजित इस चुनाव में 34 विभाग के विभागीय प्रतिनिधि चुने गए जिनमें 20 प्रतिनिधियों का चयन वोट के आधार पर और 20 का चयन शिक्षक परिषद द्वारा मनोनयन के आधार पर हुआ।
विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव ने बताया कि चुनाव के बाद अब जल्द ही इन विद्यार्थी प्रतिनिधियों के आधार पर विश्वविद्यालय की विद्यार्थी परिषद का गठन होगा जो विश्वविद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित एवं विभिन्न सांस्कृतिक और अकादमिक कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करती है।
सह छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मारुति मुलाका व डॉ. नीरज कर्ण सिंह, सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. कल्पना का विशेष सहयोग रहा।