फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीए में दाखिले के लिए मारामारी, सीटों से तीन गुना अधिक आए आवेदन

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए वीरवार को पहली मेरिट सूची जारी होगी। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पांच महाविद्यालयों के बीए संकाय में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। पांचों महाविद्यालय में बीए की सीट से तीन गुना अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली के पांचों महाविद्यालयों की बीए की 2580 सीट पर 3629 आवेदन प्राप्त हो चुका है। पहली मेरिट सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आया है। वे 9 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकता है। 10 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। राजकीय महाविद्यालय में महाविद्यालय के पांच कोर्सों की 1280 सीट पर 2672 आवेदन प्राप्त हुए है। 831 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में भरा गया है। बीए में 480, बीकॉम में 33, बीसीए में 107, बीएससी लाइफ साइंस में 47, बीएससी फिजिकल साइंस में 170 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पांच कोर्स में 1080 सीट पर 1370 आवेदन प्राप्त हो चुके है। 592 छात्राओं ने महिला महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में भरा है। बीए में 788, बीए ओनर्स में 21, बीकॉम में 105, बीएससी लाइफ साइंस 220, बीएससी फिजिकल साइंस में 257 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कनीना महाविद्यालय में चार कोर्सों की 1200 सीट पर 2200 आवेदन प्राप्त हो चुका है। बीए में 640 सीट पर 1322, बीएससी फिजिकल साइंस 320 सीट पर 493, बीएससी लाइफ साइंस में 80 सीट पर 204, बीकाॅम में 160 सीट पर 131 आवेदन प्राप्त किए जा चुके है। राजकीय कन्या महाविद्यालय में तीन कोर्सो की 480 सीट पर 430 बीए में 240 सीट पर 289, बीएससी फिजिकल साइंस में 80 सीट पर 109, बीकॉम में 40 सीट पर 32 आवेदन प्राप्त किया जा चुका है।
राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 4 जुलाई को प्रीविजनल मेरिट सूची जारी होगी व 5 जुलाई को फाइनल सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी 9 जुलाई तक खुद की आईडी से ऑनलाइन फीस जमा करवा सकता है। जिन विद्यार्थी को कोई परेशानी है तो वह महाविद्यालय में आकर अपनी फीस जमा करवा सकता है। विद्यार्थी दस्तावेज जमा करवाते समय अपने साथ परिवार पहचान पत्र, एबीसीडी आईडी, आधार कार्ड, आवेदन की हार्ड कॉपी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है। सतनाली में पांच कोर्सों की 700 सीट पर 1045 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें