फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। दौंगड़ा अहीर में रविवार को होने वाली विकसित भारत जन विश्वास रैली स्थल का विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने जायजा लिया। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी उपमंडलों के पदाधिकारी ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली के लिए डॉ. अभय सिंह यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली में आने के लिए आमंत्रित किया है। रैली के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा व हरियाणा प्रभारी विपुल देव कुमार, विशिष्ट अतिथि नायब सिंह सैनी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

रैली के संयोजक की डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि इस रैली के अंदर 30 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। हरियाणा प्रभारी विपुल देव कुमार सबसे पहले गांव सुजापुर में विधायक सीताराम यादव के घर पर पहुंचेंगे। तत्पश्चात रैली स्थल पर आएंगे। रैली में कनीना रोड पर 3:30 एकड़ भूमि में पार्किंग बनाई गई है। महेंद्रगढ़ रोड पर 2 एकड़ भूमि में चार एकड़ भूमि में दोनों तरफ पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें