फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 22 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कर्मचाररयिं ने कयि प्रदर्शन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले वीरवार को संघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह यादव के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सुरेश कासवां सौंपा। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी सिंघाणा रोड स्थित बिजली निगम सर्कल कार्यालय से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पूर्व यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से कर्मचारी महासंघ की कई दौर की बात हो चुकी है। जिसमें सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों को जैसे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन 26 हजार करने, कैश लेस मेडिकल सुविधा लागू करने, वर्क लोड के आधार पर नए पद सर्जित करने, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करना,  पंजाब के समान वेतनमान देना आदि को मांगों को सुलझाकर जल्द लागू कर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।

इसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा वीरवार को विरोध दिवस रूप में मनाकर व रोड शो कर 22  जिलों में उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।  जिसमें सरकार से हरियाणा कर्मचारी महासंघ को बुलाकर बात करने व लंबित  मांगों को लागू करने की मांग की गई। अन्यथा हरियाणा कर्मचारी महासंघ कोई भी फैसला लेगा और जिसकी वजह से प्रदेश में अशांति होगी। जिसकी जिम्मेदारी  सरकार की होगी। सर्कल कार्यालय में कर्मचारियों के धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला प्रधान महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश संयुक्त प्रेस सचिव सुभाष रोहिल्ला, राजेंद्र नौताना, सतबीर सिंह सर्कल सचिव, नारनौल प्रधान अशोक  यादव, सत्यवान यादव यूनिट प्रधान, रामरतन शर्मा यूनिट सचिव, दीपक, धर्मबीर चेयरमैन बुधराम तंवर, अशोक सैनी, ओमप्रकाश, राजेश डागी, सुरेंद्र जोशी, राजेंद्र बोहरा, हवा सिंह दहिया, राजेंद्र शर्मा व धर्मवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें