फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्लास्टिक प्रतिबंध पर सख्ती, तीन दुकानदारों पर 26 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
फोटो 8दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करती टीम।स्रोत डीआईपीआरओ - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध को लागू करने के उद्देश्य से विशेष अभियान के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नारनौल व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शहर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन दुकानदारों के 26 हजार रुपये के चालान काटे।
विज्ञापन


अभियान के दौरान अधिकारियों की टीम ने दुकानदारों व व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी व सरकार की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं की सूची से भी अवगत कराया।

विजय चौधरी क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य व पशुओं के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसे रोकने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

नप व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें