फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आना पवन कुमार...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-01संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संव - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात मोती नगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा व दिनेश बारी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। वहीं गौरव म्यूजिकल ग्रुप के मास्टर सुनील ने अपने संगीत की मधुर धुन से चार चांद लगा दिए। इस मौके प्रमुख रूप से सुरेंद्र सैनी, महेश सोनी, प्रदीप, राधिका व सुमन आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें