फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करोड़ों की स्ट्रीट लाइटें बनी शोपीस, रात का पसरा अंधेरा

विज्ञापन
फोटो 18 रात के समय बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट दिखाते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर करोड़ों रुपये से लगाई स्ट्रीट लाइटें अब शोपीस बनकर रह गई हैं। कुछ जगहों पर कई महीनों से लाइटें बंद पड़ी हैं लेकिन नगर पालिका इस ओर कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई वार्डों सहित कई मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। बस स्टैंड के आसपास और आवासीय कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सोनू तंवर पार्षद, बिल्लू पंडित, रमेश पंडित, सोमदत्त जांगड़ा, गोपी सोनी, साहिल जांगिड़ व मोनू का कहना है कि नगर पालिका ने बड़े स्तर पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सचिव ललित गोयल ने बताया कि ठेकेदार को सभी लाइटों को ठीक करने के लिए निर्देश दिए हैं, दो टीमें लगा दी गई हैं और सभी पार्षदों को भी मीटिंग में भी कहा गया है। जल्द ही बंद पड़ी व नई लाइटों को लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें