फोटो 05नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत करती सीजेएम। विभाग
- फोटो : 1
नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस लाइन सेफ हाउस और नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटिजन होम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संस्थानों की कार्यप्रणाली को परखते हुए वहां आवासित नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और काउंसलिंग सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मरीजों के पुनर्वास के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।