फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नुक्कड़ नाटक से एड्स के खिलाफ करेंगे जागरूक

Thu, 14 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10एचआईवी एड्स से बचाव व रोकथाम के बारे में जानकारी देते चिकित्सक।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को स्थानीय नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में एचआईवी/ एड्स से बचाव और रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया। एड्स के खिलाफ जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, पंफलेट आदि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. नवीन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर 12 अगस्त से 10 अक्तूबर तक एचआईवी/ एड्स पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 12 अगस्त को गुरुग्राम से पखवाड़ा का शुभारंभ किया था। पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान, विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।डॉ. कृष्ण ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में 367 लोग एचआईवी पीड़ित हैं। 188 पुरुष 174 महिला, तीन बच्चे तथा दो बच्चियां हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 पर कॉल करके एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी ले सकता है। जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पंफलेट वितरण, स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. कृष्ण नर्सिंग अधिकारी, काउंसलर दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. निशांत, स्वदेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें