फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार माह का वेतन नहीं मिलने पर एनएचएमकर्मियों ने की नारेबाजी

Thu, 14 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 6 नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते एनएचएम कर्मी।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारी चौथे दिन भी दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया। जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि 2021 को एनएचएम कर्मचारियों को कोरोना कॉल में की गई सेवा के एवज में सातवां वेतन देने की स्वीकृति प्रदान की गई थी, लेकिन 3 वर्ष 9 माह बीत जाने पर अब तक सातवां वेतन लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अशोक जांगड़ा ने कहा कि कर्मचारियों का चार माह का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। आज प्रदेश के प्रत्येक एनएचएम कर्मचारी में सरकार के इस कदम से रोष है। संघ के जिला मंत्री विनोद राव ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग बिना विलंब पूर्ण करें। रुके हुए वेतन को जारी किया जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव हरकेश, लोकेश शर्मा, सन्जू, ज्योत्सना, मीना देवी, हेमलता, नीतू, प्रेम प्रकाश, गौरव कक्कड़, डॉ. दीपक कौशिक, ओमबीर, हेमंत यादव, मीरा यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें