फोटो संख्या:61 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में एमओयू पत्र के साथ हकेंवि वीसी ट
मंडी अटेली। अटेली मार्केट कमेटी परिसर में शपथ ग्रहण के बाद पहली आवश्यक बैठक हुई। इसमें अनाज मंडी के समग्र विकास को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जैलदार ने की। मंडी में सुरक्षा और सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, डिजिटल सुविधाओं के तहत वाई-फाई सिस्टम शुरू करने और किसान भवन को किसानों के उपयोग के लिए व्यवस्थित करने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।
चेयरमैन दिनेश जैलदार ने कहा कि मंडी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से अनाज मंडी का बड़े स्तर पर विकास किया जाएगा। इस योजना में बरसाती पानी की निकासी, आंतरिक सड़कों का निर्माण, चारदीवारी और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के कार्य शामिल होंगे।