फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्दन में अकड़न, सर्दी में बढ़ रहा सर्वाइकल का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मौसम बदलने के साथ लोगों में गर्दन दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ने लगी है। ठंड में लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने, गलत तरीके से सोने और शारीरिक गतिविधियां कम होने से गर्दन में दर्द, अकड़न और मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत आ रही है। अस्पतालों में रोजाना औसतन 40 लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बैठकर काम करने वाले लोगों के साथ बुजुर्ग और युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव ने बताया कि सर्दियों में लोग अक्सर शरीर को सिकोड़कर बैठते हैं। मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, गर्दन झुकाकर काम करना और गलत तकिये के कारण गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। कई लोगों को सुबह उठकर गर्दन घुमाने में परेशानी होती है जबकि कुछ को दर्द गर्दन से कंधों और हाथों तक महसूस होता है।
उन्होंने कहा कि शुरुआती दर्द और अकड़न को सामान्य समझकर छोड़ देने से परेशानी लंबे समय तक बनी रह सकती है। लगातार दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ऐसे करें बचाव
डॉक्टर के अनुसार काम के बीच-बीच में उठकर चलें और गर्दन व कंधों को आराम दें। मोबाइल को आंखों के स्तर के करीब रखें, ताकि गर्दन ज्यादा न झुके। सोते समय गर्दन को सहारा देने वाला तकिया इस्तेमाल करें और शरीर को गर्म रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें