फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी को लेकर रहे सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधियों के एक नए तरीके को लेकर सतर्क करते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार ठग फर्जी ई-चालान का झांसा देकर लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी मोबाइल पर एक मैसेज भेजते हैं जिसमें वाहन चालान जनरेट होने की सूचना देकर रसीद डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया जाता है। जैसे ही व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसके फोन में आरटीओ चालान एपीके नाम की फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाती है।
यह एप इंस्टॉल होने के बाद एसएमएस, कॉल और अन्य जरूरी परमिशन मांगती है और फिर बैकग्राउंड में सक्रिय होकर ओटीपी सहित गोपनीय जानकारी हैकर्स तक पहुंचा देती है। जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एप के माध्यम से ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें