फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का थाना प्रभारी ने लिया जायजा

Wed, 29 Jul 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त को है। इस मौके पर प्रसिद्ध बाघोत कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निदेश पर मंगलवार को थाना सदर कनीना के प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने महंत रोशनपुरी से मुलाकात कर मेले की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेला परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बिजली व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
थाना प्रभारी रविंद्र ने कहा कि सावन की शिवरात्रि पर मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि सभी श्रद्धालु श्रद्धा और आस्था के साथ मेले में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा निगरानी और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें