फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली पर्वतमाला विवाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र बोले- यह है हमारी सांसों और भविष्य से जुड़ा सवाल

Tue, 23 Dec 2025 09:30 AM IST
शाहिल शर्मा संवाग न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने अरावली पर्वतमाला में खनन को लेकर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो में अरावली के पर्यावरणीय योगदान को लेकर कुछ बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अरावली पर्वतमाला को लेकर उठ रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि हमारे भविष्य, अस्तित्व और सांसों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि छोटी पहाड़ियां भी उतनी ही जरूरी है जितनी बड़ी चोटियां हैं।

विज्ञापन


अरावली उत्तर भारत की प्राकृतिक सुरक्षा दीवार: राव नरेंद्र

राव नरेंद्र ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को अरावली मानने से इन्कार करने पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अरावली उत्तर भारत की प्राकृतिक सुरक्षा दीवार है, शहरों के फेफड़े हैं और यह देश का सबसे बड़ा भूजल रिचार्ज जोन है। उन्होंने कहा कि अरावली कोई साधारण पहाड़ी नहीं है यह उत्तर भारत की प्राकृतिक सुरक्षा दीवार है। अगर इसकी छोटी पहाड़ियां खनन के लिए खोली गई तो रेगिस्तान हमारे घरों तक पहुंच जाएगा।

आज अरावली के रहते हालत इतनी खराब है तो इसके बिना क्या होगा। इसकी कल्पना भी डरावनी है। उन्होंने केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से अपील करते हुए कहा कि अरावली को ऊंचाई से नहीं इसके पर्यावरणीय योगदान को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें