महेंद्रगढ़। हांसी में अप्रैल में राज्य स्तरीय कराटे महासंग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता प्रतिभागी मई में नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कोच लोकेश सैनी ने बताया कि हांसी में 11 व 12 अप्रैल को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे महासंग्राम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी दिन-रात अभ्यास कर रहे है।
इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और ट्रायल के आधार पर किया गया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग और आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा।
इस चैंपियनशिप में विजेता बनने वाले खिलाड़ियों को मई माह में नेपाल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
इससे पहले भी श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल सहित अन्य देशाें में हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है।