फोटो नंबर- 03अतरलाल को ज्ञापन सौंपते हुए लोग।स्रोत-प्रवक्ता
अटेली। अतिक्रमण हटाने के नाम पर बस स्टैंड के पास सड़क के दोनों ओर लगे खोखे और रेहड़ियों को हटाने के खिलाफ बस अड्डे के सामने एकत्रित होकर विरोध, प्रदर्शन किया। सरकार व प्रशासन से खोखे व रेहड़ियों को न हटाने की मांग की।
इस दौरान बसपा नेता और समाजसेवी अतरलाल ने विरोध, प्रदर्शन में पहुंचकर पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनी। पीड़ित गरीब लोगों ने अतरलाल को बताया कि वे 20-25 सालों से सड़क किनारों पर पीछे की तरफ रेहड़ी खोखा लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं लेकिन अब प्रशासन सुंदरीकरण व अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके खोखे व रेहड़ियों को हटाकर उनकी रोजी रोटी छीन रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, अध्यक्ष मानव अधिकारी आयोग व जिला उपायुक्त के नाम प्रेषित ज्ञापन अतरलाल को सौंपा। अतरलाल ने पीड़ित लोगों की मांग को जायज बताते हुए उनके ज्ञापन को सरकार व उच्च अधिकारियों को भेजने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी गरीब व पीड़ित परिवारों के साथ है। इस अवसर पर रविंद्र, दिनेश, जावेद, अनिल कुमार, विक्रम, रोहताश, मनोज देवी व मोहित आदि उपस्थित थे।