फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उन्हाणी बस हादसे को लेकर श्रीगौड़ सभा कनीना ने कार्यक्रम किया रद्द

Fri, 26 Apr 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बैठक करते गौड सभा कनीना के पदा​धिकारी--स्रात--
विज्ञापन
कनीना। वीरवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में श्री गौड़ सभा कनीना सभा की बैठक की गई। बैठक अध्यक्षता डॉ. रविंद्र कौशिक ने की। 11 अप्रैल को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
विज्ञापन

प्रधान डॉ. रविंद्र कौशिक ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 11 अप्रैल को हुए हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई थी जिसके चलते 10 मई को होने वाली भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गौड़ सभा कनीना हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम करती है। इसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है लेकिन इस बार यह आयोजन स्थगित किया जाता है। बैठक में सुरेश शर्मा, इंद्रलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुरेश वशिष्ठ, देवेंद्र धनोंदा, मुकेश भारद्वाज, मोहित इसराना, प्रेम शर्मा, सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें