फोटो नंबर- 22गांव धानौता में संचालित खेल नर्सरी में वॉलीबॉल का अभ्यास करते खिलाडी। स्रोत-कोच
नारनौल। खेल महाकुंभ को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। 28 से 30 जुलाई तक खेल महाकुंभ का प्रथम चरण आयोजित किया जाना था, लेकिन सीईटी और एचटेट के चलते खेल महाकुंभ को स्थगित किया गया है।
अब खेल महाकुंभ के दोनों चरण अगस्त में होंगे। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि 26 व 27 जुलाई को प्रदेश में सीईटी और 30 व 31 जुलाई को एचटेट है। परीक्षा और खेल एक साथ होने से परीक्षार्थियों और खिलाड़ियों को परेशानी न हो इसलिए खेल महाकुंभ को स्थगित किया गया है।
उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ के दोनों चरण अब अगस्त में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। गौरतलब है कि खेल महाकुंभ के तहत प्रथम चरण का आयोजन 11 से 13 जुलाई और द्वितीय चरण 15 से 17 जुलाई को होना था। जिसे लेकर जिले में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 3 व 4 जुलाई को किया गया था।
26 खेलों में करीब 550 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, लेकिन फिर खेल महाकुंभ को स्थगित किया गया और 28 से 30 जुलाई तक प्रथम चरण और दूसरा चरण अगस्त के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होना था।