नारनौल। मंडलाना गांव में वार्षिक खेलोत्सव समारोह आयोजित किया गया। खेलोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन ओम प्रकाश सोनी ने की। डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं।
खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। संवाद