फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माता भूरा भवानी मंदिर के मैदान में 27 को होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर मंदिर खेल मैदान पर 27 मार्च को विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रतियोगिता को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 14 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुश्ती, वालीबॉल शूटिंग, रस्सीकशी, छोटे बच्चों की कबड्डी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप व सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर माता भूरा भवानी मंदिर में 27 को खेल मैदान पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुश्ती, वालीबॉल, रस्साकशी सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों के आयोजन को लेकर लिए तीन कमेटियों बनाई गई हैं।
कुश्ती प्रतियोगिता की देखरेख सरपंच वीरेंद्र, पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह, सूबे सिंह, मंदिर कमेटी उप प्रधान विजय व विक्रम करेंगे। वहीं वालीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता सचिन, नरोतन, अंकित, रोहित फौजी, कर्ण की देखरेख में होंगी। वहीं 100 रुपये से 11 हजार रुपये की कुश्ती दंगल का आयोजन रहेगा। वॉलीबॉल शूटिंग में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये व 11 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें