फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेलकूद प्रतियोगिताएं 27 को, तीन कमेटियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Wed, 25 Mar 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57-माता भूरा भवानी  मंदिर सिसोठ में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक करते मंदिर कमेट
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर के पास खेल मैदान पर 27 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसको लेकर तीन कमेटियां गठित की गई हैं जिन्हें जिम्मेवारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप व सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्र पर माता भूरा भवानी मंदिर में 27 को खेल मैदान पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुश्ती, वालीबॉल, रस्साकशी सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा।
वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 14 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार एवं पंचायत समिति की चेयरमैन विजयलक्ष्मी रहेंगी।
विज्ञापन

खेलों के आयोजन को लेकर लिए तीन कमेटियों बनाई गई हैं। कुश्ती प्रतियोगिता की देखरेख सरपंच वीरेंद्र, पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह, सूबे सिंह, मंदिर कमेटी उप प्रधान विजय व विक्रम करेंगे। वहीं वालीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता सचिन, नरोतन, अंकित, रोहित फौजी, कर्ण की देखरेख में होंगी।
वहीं 100 रुपये से 11 हजार रुपये की कुश्ती दंगल का आयोजन रहेगा। वॉलीबॉल शूटिंग में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये व 11 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें