फोटो संख्या:56- हकेंवि में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में अंजलि और रस्साकशी में मांशू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट और वॉलीबाॅल में प्रो. हरीश कुमार की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। विजेताओं खिलाड़ियों को प्रो. पवन कुमार शर्मा ने पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और क्रिकेट, वॉलीवाल, खो-खो, कबड्डी व विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सायंकालीन सत्र में रस्साकशी और स्टैंडिंग लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिला। समन्वयन डॉ. दीपेंद्र बावरी ने किया गया। शोधार्थी यजत रोहिल्ला, मोहित कुमार व पवन ने सहयोग किया। प्रो. राजेश गुप्ता, प्रो. गुंजन गोयल, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अजाज अंसारी एवं डॉ. संदीप ढुल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।