फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में खेलकूद प्रतियोगिता आज

Sat, 01 Nov 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- दौंगड़ा अहीर में आयोजित सांसद युवा खेल महोत्सवक को लेकर निरीक्षण करते एसडीएम जि
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर में शनिवार से शुरू हो रहे सांसद खेल महोत्सव फिट युवा, विकसित भारत और अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कबड्डी, दौड़, कुश्ती और एथलेटिक प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जोश है।
विज्ञापन

कनीना एसडीएम डॉ. जितेंद्र कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, महेंद्रगढ़ के तहसीलदार अजय कुमार ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। सांसद खेल महोत्सव के प्रोटोकॉल कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर सुधीर चंदवास तथा यंग फार्मर क्लब के प्रधान मामन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी विभागों और स्थानीय युवाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

एक नवंबर को कबड्डी (लड़के-लड़कियां), एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं, लंबी कूद, ऊंची कूद, बुजुर्गों की दौड़ और रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन होंगे। खेल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दो नवंबर को हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। गांव के वाईएफसी क्लब सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें