नारनौल। हिसार में आयोजित दो दिवसीय इंटर पॉलिटेक्निक बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता में बीकेएन कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। बीकेएन की टीम ने तृतीय स्थान के लिए हुए मुकाबले में डांबला की टीम को 48-38 के अंतर से पराजित किया।
हिसार की टीम विजेता व रोहतक की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान स्पोर्ट्स इंचार्ज मनोज यादव तथा प्रवीण कुमार टीम के साथ रहे।प्राचार्य अनिल यादव ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी टीम ने एक बार फिर यह साबित किया है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीमवर्क से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
यह उपलब्धि सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बीकेएन कॉलेज के खिलाड़ियों ने गत सत्र में भी शानदार प्रदर्शन कर अनेक पदक जीते थे। गत सत्र में बीकेएन कॉलेज ने बैडमिंटन व वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक, जबकि खो- खो में रजत और फुटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किए थे।