फोटो 26अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।स्रोत क्लब
नारनौल। श्री शनि शक्ति धाम खासपुर में आयोजित अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स क्लब खासपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
यशवीर यादव और अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की भूमिका दीपक यादव और अंकित चौहान ने निभाई। खेल संचालन का दायित्व विकास, अनिल और सचिन ने बखूबी संभाला।समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अटेली मंडी से आए मनीष, रामोतार यादव, लालचंद, बजरंग लाल यादव, सुखदेव, प्रवीण बीएसएफ और अमरजीत सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।