फोटो संख्या:52-ओड़िशा राजभवन में राज्यपाल डॉ. हरिबाबु कंभमपती से विश्व हिंदी गौरव सम्मान’’ प्रा
- फोटो : डोभियारा में पॉली हाउस का निरीक्षण करते उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम।
कनीना। क्षेत्र के निवासी और राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नांगल तेजू रेवाड़ी के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सचिन कुमार को ओडिशा में विश्व हिंदी परिषद की ओर से आयोजित समारोह में विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपती ने सचिन कुमार को सम्मान प्रदान किया।
सचिन कुमार को यह सम्मान शिक्षा, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक सेवा और मंच संचालन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। कवि सम्मेलन में भी देशभर के प्रतिष्ठित कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से माहौल को भावनात्मक और देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
सचिन कुमार की इस उपलब्धि पर क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं, शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। समारोह में पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार डॉ. वाई लक्ष्मी प्रसाद, राज्यसभा सदस्य ममता मोहंता, पूर्व सांसद प्रसन्ना पटसानी, डॉ. बिपिन कुमार, विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।