फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पौधों की संगत ने स्क्रीन टाइम ने बनाई दूरी

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- शहर में ​स्थित  आवास पर पौधो की देखभाल करती अंजू--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर निवासी अंजू यादव का हरियाली से लगाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना ने 200 पौधों की बगिया तैयार कर दी। बगिया ने परिवार की दिनचर्या बदल दी और घंटों तक स्क्रीन टाइम बिताने वाले लोग अब बगिया में समय बिताने लगे हैं।
विज्ञापन

अंजू यादव ने बताया कि उन्हें शुरू से ही पौधों का शौक था। पर्यावरण में बढ़ते बदलाव और हरियाली की जरूरत को देखते हुए साल 2016 में उन्होंने पौधे लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने कई पौधे नर्सरी से खरीदकर लगाए जबकि अन्य पौधे कटिंग के माध्यम से तैयार किए।
उनकी बगिया में पाम, जेड प्लांट, स्पाइडर प्लांट, कोलियस, स्नेक प्लांट, गुलदाउदी, टिकोमा, गुड़हल, गुलाब, फाइकस, मनी प्लांट, सिंगोनियम और कलांचो सहित कई प्रकार के सजावटी और फूलदार पौधे लगे हुए हैं। इन पौधों की हरियाली और रंग-बिरंगे फूल घर के वातावरण को आकर्षक बना रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षिका होने के बावजूद अंजू यादव रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच पौधों के लिए समय निकालती हैं। वह प्रतिदिन करीब एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम को पौधों की देखभाल में लगाती हैं। इसमें उनके पति कमल यादव और बच्चों का भी सहयोग रहता है।
रविवार को वह अधिक समय देकर सफाई, कटिंग, रिपोटिंग और अन्य कार्य करती हैं। प्रतिदिन बगिया में समय बिताने से उनका मानसिक व शारीरिक तनाव कम हुआ है और साथ ही मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरणों पर बिताया जाने वाला स्क्रीन टाइम भी घटा है।
नर्सरी संचालक से लेती हैं सलाह
अंजू यादव नर्सरी संचालकों से सलाह लेती हैं और पौधों की देखभाल तथा नई तकनीकों की जानकारी के लिए यूट्यूब का भी सहारा लेती हैं। वह बगिया में पक्षियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के घोंसले भी लगाती हैं। वह महीने में एक बार नर्सरी से खाद लाकर पौधों में डालती हैं। साथ ही घर पर नारियल से कोकोपीट बनाकर पौधों की मिट्टी में मिलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें