फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य चेक पोस्ट पर स्पेशल कमांडो तैनात

Tue, 05 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11 नारनौल में वाहनों की जांच करते स्पेशल कमांडो की टीम। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर की सभी मुख्य चेक पोस्ट पर स्पेशल कमांडो तैनात किए हैं जो नागरिकों की सुरक्षा के साथ अपराधियों पर भी नजर बनाए हुए हंै।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशों के अनुसार पुलिस नाकों पर बाहर से आने वाले नागरिकों और वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
एसपी ने कहा कि प्राथमिकता है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करें। कमांडो की तैनाती से न केवल अपराधों की रोकथाम होगी, बल्कि आम लोगों का पुलिस पर विश्वास भी बढ़ेगा। विशेष कमांडो की तैनाती से न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अपराधियों के मन में पुलिस का भय बना रहे।
उन्होंने बताया कि कमांडो द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। कमांडो द्वारा गश्त के दौरान, पुलिस के अधिकारी भी उनकी मदद करेंगे ताकि कोई भी आपात स्थिति का तुरंत सामना किया जा सके। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें