फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी प्रत्येक वीरवार को बैठेंगे महेंद्रगढ़

Mon, 30 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों  के लिए राहत भरी खबर है। अब क्षेत्रवासियों को अपने किसी समस्या के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए नारनौल जाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि पुलिस अधीक्षक अब हर वीरवार को महेंद्रगढ़ डीएसपी कार्यालय में बैठकर जनता की समस्या सुनेंगे। यह घोषणा खुद एसपी हामिद अख्तर ने बृहस्पतिवार को डीएसपी कार्यालय महेंद्रगढ़ में की।
विज्ञापन

4 जनवरी को महेंद्रगढ़ के बार रूम में शपथ ग्रहण समारोह एवं शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के स्वागत समारोह में तथा 13 जनवरी को मंकर संक्रांति मिलन समारोह में  बार प्रधान बंसी लाल यादव सहित बार के सदस्यों एवं अधिवक्ताओं द्वारा मांग की गई थी कि जिस प्रकार से हर सप्ताह जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंच कर लोगों के केसों की सुनवाई करते हुए मामलों का निपटारा करते हैं उसी प्रकार एसपी भी सप्ताह में एक दिन यहां पहुंच कर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बार सदस्यों एवं अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया था कि महेंद्रगढ़ में एडीजे कोर्ट की स्थापना के प्रयास किए जाएंगे तथा हर सप्ताह में एक दिन यहां पुलिस अधीक्षक लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। महेंद्रगढ़ के इतिहास में पहली बार पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ पहुंचना एक नई परंपरा की शुरूआत है और इसकी शुरूआत पुलिस कप्तान हामिद अख्तर ने सोमवार से शुरू कर दी है।
आम समस्याएं भी की जाएंगी दूर:
इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं लोगों ने शहर एवं गांवों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने व शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाने की समस्या रखी जिनके संदर्भ में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने कहा कि वे जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक से इस बारे विचार-विमर्श करेंगे तथा उनके दिशा-निर्देशन में इन समस्याओं का समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर महेन्द्रगढ़ के नवनियुक्त डीएसपी सतेंद्र कुमार सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा बार प्रधान बंसी लाल, अधिवक्ताओं में धर्मबीर यादव, आलोक खैरवाल, वेदप्रकाश गौड़, रविंद्र सिंह, संदीप रिवासा, राजकुमार, राधेश्याम शर्मा, महेन्द्र सिंह यादव, संदीप रिवासा, अजनेश यादव, रेखा यादव, सुजाता, कविता, मीनाक्षी आदि अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें