फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Thu, 21 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने शादी के बाद दहेज के रूप में 11 लाख रुपये मांगने और मारपीट करने वालों के खिलाफ पीड़ित पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही महिला एएसआई रेनू ने बताया कि रविवार सायं प्रकाश देवी पुत्री कर्ण सिंह वासी रामपुर ने पुलिस अधीक्षक  हामिद अख्तर के निवास स्थान पर मिलकर शादी के बाद रुपये मांगने व मारपीट करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत महिला थाना एसएचओ को प्रकाश देवी के पति संत लाल, ससुर तारा चंद, सास लीला देवी, देवर रवींद्र निवासी खपरिया के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने व मामले की बारीकी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पीड़ित प्रकाश देवी ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2015 को संतलाल पुत्र तारा चंद वासी खपरिया तहसील बहरोड़ के साथ हुई थी, शादी के कुछ दिनों तक ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ माह बाद पति व उसका परिवार उससे 11 लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न लाने पर आए दिन उसका पति, सास-ससुर व देवर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिस कारण उसका गर्भपात भी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें