फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण

Mon, 03 Nov 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11 परेड के दौरान निरीक्षण करते हुए एसपी। पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित जरनल परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने किया। शारीरिक और मानसिक दक्षता बनाए रखने के लिए दौड़ भी कराई गई। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों की वर्दी के टर्न आउट का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार एवं दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या आपात स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित की गई कंपनी को विशेष रूप से आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान जवानों का हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन–शील्ड के साथ अभ्यास कराया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर तरह की परिस्थितियों से तुरंत निपटने और सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। उन्हें किसी अप्रिय घटना या दंगे जैसी गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से कैसे काबू पाया जाए, इस बारे में जानकारी दी गई।

एसपी ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, तो उनसे सख्ती से कैसे निपटा जाए। उन्होंने कानूनी कार्यवाही के तहत बल प्रयोग की सीमा और प्रक्रिया के बारे में भी जवानों को समझाया, ताकि वे कानून के दायरे में रहते हुए प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें