फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने किया ट्रैफिक शेड का उद्घाटन

Fri, 24 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी ने किया ट्रैफिक शेड का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ पर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने ट्रैफिक शेड एवं पुलिस पोस्ट का शुक्रवार को रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी ने आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने पर्यावरण, संरक्षण, जल संचय, बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ एवं स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश देवी के पति संजीव उर्फ पप्पल यादव, पूर्व जिला प्रधान कंवर सिंह यादव, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, सतवीर  झुकिया, कैलाश पाली, प्रमोद शास्त्री, पार्षद सुरेंद्र बंटी गणमान्य लोगों के अलावा उप पुलिस अधीक्षक ब्रह्म सिंह, थाना प्रभारी रणजीत सहित  अनेकों कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि परिवार एक यूनिट है। इस यूनिट में महिला पुरूष का होना आवश्यक है। हजार पुरुषों के अनुपात में 750 महिलाएं है जो चिंता का विषय है। इससे अपराध भी बढ़ते है। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से पीछे नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें