पार्षदों का इंतजार करते रहे अधिकारी लेकिन नपा चेयरमैन के चुनाव के लिए एक भी पार्षद नपा कार्यालय में नहीं पहुंचा इससे चुनाव स्थगित कर दिया गया। सभी अधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम उमेद सिंह मोहन, तहसीलदार दिनेश कुमार, नपा सचिव राजाराम पार्षदों को शपथ दिलवाने, प्रधान एवं उप प्रधान का चुनाव करवाने के लिए कर्मचारियों के साथ निर्धारित समय पर नगरपालिका कार्यालय में पहुंच गए।
अधिकारी एक घंटे तक पार्षदों का इंतजार करते रहे लेकिन किसी भी पार्षद ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। निर्वाचन अधिकारी नेेेे चुनाव अधिकारी ने चेयरमैन पद का चुनाव स्थगित कर दिया। अब आगामी समय नहीं तक पार्षदों को इंतजार करना पड़ेगा। शहर में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के निर्देश पर सभी पार्षद के नारनौल होने की चर्चा चलती रही। शिक्षामंत्री के मध्य बैठक नहीं हो पाने एवं किसी तरह की सहमति नहीं बनने के कारण पार्षद नहीं पहुंच पाए। इस तरह की संभावनाएं जताई जा रही है। लोगों में चर्चा है कि ब्राह्मण और महाजन में से प्रधान और सैनी को उप प्रधानी की सीट मिल सकती है।
बीमार होने पर भी पहुंचे एसडीएम
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम उमेद सिंह मोहन बीमार होने पर भी नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव करवाने के लिए निर्धारित समय पर नगरपालिका कार्यालय पहुंच गए थे। रात्रि को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के हो जाने से उन्हें सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था। लोगों में ऐसी चर्चा हो रही थी कि निर्वाचन अधिकारी के अस्वस्थ होने की वजह से चुनाव टल सकता है लेकिन निर्वाचन अधिकारी चुनाव कार्यालय तो पहुंचे लेकिन पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई।