नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में स्थानांतरित होकर आए एसपी अर्श वर्मा ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। लघु सचिवालय नारनौल पहुंचने पर डीएसपी मोहिंद्र सिंह, डीएसपी मोहम्मद जमाल, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह व अन्य स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
पूर्व एसपी नितीश अग्रवाल का ट्रांसफर महेंद्रगढ़ जिले से एससीबी के पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है। इसके बाद उनका विदाई समारोह जिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने निजी होटल में आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल के कार्यकाल का अनुभव अलग-अलग अंदाज में व्यक्त किया।
इस दौरान एसपी अर्श वर्मा थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों से रूबरू हुए और थाना, चौकी इंचार्जों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। जिले की सुरक्षा संबंधी अनेक हिदायत देते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए।