फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजाई का निकल रहा समय, डीएपी उपलब्ध नहीं,

Fri, 08 Nov 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसानों के बीच डीएपी खाद की जबरदस्त मांग बनी हुई है लेकिन पुरानी अनाज मंडी स्थित सरकारी केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को अनाज मंडी में खाद लेने के लिए आने वाले किसानों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं कुछ किसान गत दो दिनों से रोज अनाज मंडी खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेने के लिए आ रहें हैं। किसानों ने बताया कि इस समय सरसों और गेंहू की बीजाई का कार्य किया जा रहा है। अगर अभी कुछ दिनों में सरसों और गेंहू की बिजाई नहीं की गई तो फसल की पछेती बिजाई करनी पड़ेगी। पछेती फसल में पकाई के समय रोग लगने की संभावना अधिक रहती है इसलिए किसानों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जाए ताकि किसानों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें