फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी में सोनीपत और लंबीकूद में अभिषेक ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 24मेले में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता टीम के साथ अतिथिगण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। गांव बेगपुर में मां शेरावाली का वार्षिक मेला 30 सितंबर को धूमधाम से संपन्न हुआ। यह मेला ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव माना जाता है।
इसमें दिनभर खेलकूद प्रतियोगिताओं और रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मेले में कुश्ती, कबड्डी, लंबी दौड़, लंबी कूद और बुजुर्ग दौड़ का आयोजन हुआ। कबड्डी मुकाबले में हरियाणा, दिल्ली और यूपी से आई 20 टीमें मैदान में उतरी। सोनीपत की टीम विजेता रही। किडोर्ली (सोनीपत) ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। नोएडा तीसरे और पाथेड़ा की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बेस्ट रेडर का खिताब सागर को और बेस्ट कैचर का खिताब लोकेश (पाथेड़ा) को मिला। लंबी कूद में अभिषेक (पिलानी) प्रथम और वेदप्रकाश (ढोसी) द्वितीय रहे। रात को आयोजित विशाल रागनी मुकाबले ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुरेश गोला व पार्टी की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय व मनोरंजक बना दिया। यह कार्यक्रम भोर 5 बजे तक लगातार चलता रहा और हजारों की भीड़ देर रात तक मैदान में डटी रही।
विज्ञापन

खेलकूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत रामेश्वर दास रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और मेला कमेटी को 51 हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर सुनील कुमार सेठी ने 51 हजार रुपये की भेंट दी व कलाकारों को हजारों रुपये नकद इनाम भी प्रदान किए।
रविंद्र हाथी ने 21 हजार रुपये और अन्य अतिथियों ने भी हजारों की भेंट मेला कमेटी को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें