फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगेगी बैंच, 19.89 लाख का प्रस्ताव पास

Fri, 14 Nov 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़---संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब जल्द ही शहर के प्रत्येक सार्वजनिक स्थान एवं सरकारी कार्यालयों में लोगों को बैठने के लिए बैंचों की सुविधा मिल सकेगी। नगरपालिका की ओर से पूरे शहर में सार्वजनिक स्थानों, सरकार कार्यालयों, सब्जी व अनाज मंडी, नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं नहर विभागों सहित सरकारी कार्यालयों व शहर के सार्वजनिक तथा धार्मिक स्थलों पर आरसीसी बैंच लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगरपालिका के जिम्मेदारों का दावा है कि एक माह के समय में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। शहर में करीब एक हजार से अधिक आरसीसी बैंच लगाने की योजना है।
-लोगों को यह मिलेगा लाभ
इस समय शहर के प्रमुख स्थानों के साथ-साथ अधिकांश कार्यालयों में लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं तक नहीं हैं लेकिन यह बैंच लगने के बाद लोगों को बैठने की सुविधाएं मिलेंगी। शहर के बीचोंबीच स्थित सरकारी कार्यालयों में यह बैंच डाली जाएंगी जिससे आमजन को बैठने की सुविधा मुहैया हो पाएगी। नगरपालिका अपनी भूमि के अलावा पार्काें, गोशालाओं व धार्मिक संस्थाओं के बाहर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन


नगरपालिका की बैठक में शहर में आरसीसी बैंचों के लिए 19.89 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया है। आगामी एक माह के समय में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शहर में यह बैंच लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें