फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोमवती ने दिखाया दम, बनीं सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में 26वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो सहित कई मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर सोमवती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय नाहड़ के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. पीके यादव ने ध्वजारोहण कर किया। समापन समारोह में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. बीर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन और खेल प्रभारी डॉ. कुसुमलता के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्य वैष्णवी पाण्डेय ने किया।
इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी : 100 मीटर दौड़ में सोमवती प्रथम, प्राची द्वितीय और तमन्ना तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में सोमवती ने पहला, महक ने दूसरा और सतवंती ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में भी सोमवती प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और सतवंती तृतीय रही।
विज्ञापन

शॉट पुट में मुस्कान प्रथम, सोमवती द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में सोमवती प्रथम, नैना द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। लंबी कूद में नेहा, सोमवती और महिमा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सोमवती प्रथम, महक द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रही।
मटका दौड़ में नेहा प्रथम, खुशी द्वितीय और कोमल तृतीय रही। नींबू दौड़ में सोमवती प्रथम, मुस्कान द्वितीय और नेहा तृतीय रही। तीन टांग दौड़ में लक्ष्मी और प्रिया की जोड़ी प्रथम रही।
समापन पर डॉ. बीर सिंह यादव ने छात्राओं को त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें