फोटो 13राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा में सामाजिक जागरूकता शिविर में छात्र शपथ लेते
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा में प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें बाल कल्याण अधिवक्ता अजीत कुमार ने छात्रों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। विद्यार्थियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ शपथ ली। अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए हमें विद्यालय स्तर पर ही पहल करनी होगी।
प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बुराइयों को दूर कर सकते हैं। हमें अपने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता गुड्डल शर्मा, रचना यादव, महेश कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, सतवीर सिंह, अनूप सिंह, मधु यादव, मनोज बाई, इंदुबाला आदि उपस्थित रहीं।